ट्रक के पीछे श्वान बांधकर घसीट रहा था, भडक़ा आक्रोश

Must Read

ट्रक के पीछे श्वान बांधकर घसीट रहा था, भडक़ा आक्रोश

कोरबा। बुधवारी बाजार जैन मंदिर चैक के पास बीती रात लोग उस वक्त आक्रोशित हो उठे जब उन्होंने देखा की एक ट्रक के पीछे रस्सी से बंधे मृत श्वान को घसीटा जा रहा है। श्वान को ट्रक के पीछे किसने बांधा इस बात का पता नहीं चल सका है। लोगों ने ट्रक को रुकवाने का काफी प्रयास किया लेकिन चालक लोगों को नजरअंदाज कर अपने ही धुन में वाहन को दौड़ाए जा रहा था। महाराणा प्रताप चौक पर लोगों ने इस दृश्य को देखा तो वे आक्रोशित हो उठे और चालक को रुकवाने का प्रयास किया। लेकिन चालक अपने ही धुन में आगे बढ़ता जा रहा था। अंत में जैन मंदिर चौक के पास चालक ने जब वाहन रोका तब लोगों ने उसकी पिटाई कर दी और चालक को वाहन समेत पुलिस के हवाले कर दिया। लोगों ने बताया कि एक तो ट्रक नो एंट्री में घुसा उपर से एक बुजबान जानवर के शव को घसीट रहा था। आशंका जताई जा रही है कि शैतानी करने की मंशा से श्वान के शव को असमाजिक तत्वों के द्वारा ट्रक के पीछे बांध दिया गया होगा।

Loading

Latest News

24 घंटे के भीतर 3 लोगों ने की आत्महत्या

कोरबा। पिछले 24 घंटे के भीतर 3 लोगों ने आत्महत्या कर ली। सर्वमंगला रेलवे ब्रिज पर फांसी के फंदे...

More Articles Like This