ट्रक चालक हुआ लूट का शिकार, एफआईआर दर्ज
कोरबा। गुरुवार तडक़े फोकटपारा में ट्रेलर ड्राइवर को पीटकर बदमाशों ने छह हजार रुपए, भाड़ा पर्ची और ड्राइविंग लाइसेंस लूट लिया। बताया जाता है कि ड्राइवर आसिफ अली ट्रेलर सीजी 12 एस 4548 लेकर कुसमुंडा की ओर जा रहा था। रात लगभग दो बजे ट्रेलर को फोकटपारा हसदेव नदी पुल किनारे खड़ी कर सो गया था। सुबह चार बजे आसिफ की नींद खुली। वह दिशा मैदान के लिए हसदेव नदी में चला गया। लौटते समय कुछ युवकों ने आसिफ को घेर लिया। उसको बेल्ड, डंडा और हाथ मुक्कों से पीटा। जान बचाने के लिए आसिफ चिल्लाने लगा। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। आसिफ को छोडक़र बदमाश फरार हो गए। उनकी पहचान लक्की महंत, आकाश सोनी और उसके साथियों से की गई है। सभी फोकटपारा क्षेत्र के रहने वाले हैं। ड्राइवर आसिफ को मारपीट कर बदमाशों ने छह हजार रुपए नकद, ड्राइविंग लाइसेंस और भाड़ा पर्ची लूट लिया। ड्राइवर ने घटना की सूचना स्याहीमुड़ी में रहने वाले मालिक इमरान खान को किया। वह घटनास्थल पर पहुंचा। ड्राइवर को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। चालक को गंभीर चोटें आई है। वाहन मालिक की रिपोर्ट पर पुलिस ने आकाश सोनी, लक्की महंत और उसके साथियों पर केस दर्ज किया है। इसकी जांच कर रही है। गिरफ्तारी के लिए तलाश कर रही है।
![]()

