Wednesday, February 4, 2026

ट्रेनों की लेट लतीफी से भड़क रहा यात्रियों का आक्रोश 

Must Read

ट्रेनों की लेट लतीफी से भड़क रहा यात्रियों का आक्रोश

कोरबा। यात्री ट्रेनों की लेट लतीफी की समस्या यात्रियों के लिए परेशानी खड़ी कर दी है। कोरबा की अधिकांश ट्रेनें रोजाना दो से तीन घंटे की विलंब से कोरबा पहुंच रही है। यात्री समय पर गंतव्य स्थान तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। इसे लेकर यात्रियों में नाराजगी है। रविवार को विशाखापटनम-कोरबा लिंक एक्सप्रेस लगभग दो घंटे विलंब से कोरबा पहुंची है। इस गाड़ी का कोरबा पहुंचने का निर्धारित सुबह 11.15 बजे है। जबकि गाड़ी दोपहर 1.20 बजे के बाद पहुंची है। गर्मी के मौसम में ट्रेनों की लेटलतिफी यात्रियों की परेशानी बढ़ा रही है। यात्रियों ने बताया कि लिंक एक्सप्रेस जब रायपुर स्टेशन पहुंची। तब विलंब का समय काफी कम था। लेकिन कोरबा पहुंचते गाड़ी दो घंटे विलंब हो गई। मार्ग पर गाड़ी धीमी गति से चली। कई बार आउटर में भी खड़ी की गई। वेनगंगा सुपरफास्ट एक्सप्रेस लगभग डेढ़ घंटे देरी से कोरबा पहुंची। इसके अलावा शिवनाथ एक्सप्रेस व मेमू लोकल भी विलंब रही। यह स्थिति आए दिन बनी हुई है। यात्री समय पर गंतव्य स्थान तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। इसे लेकर यात्रियों में नाराजगी बढ़ रही है।

Loading

Latest News

ग्राम पंचायत धनगांव में हुए भ्रष्टाचार की खुलेगी पोल, पूर्व सरपंच और पंचों ने 15वें वित्त की राशि में सचिव तथा करारोपरण अधिकारी पर...

कोरबा। ग्राम पंचायत धनगांव में 15 वें वित्त की राशि में भ्रष्टाचार का गंभीर मामला सामने आने के बाद...

More Articles Like This