ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक चालक घायल
कोरबा। बुधवार की सुबह बालको के बजरंग चौक के समीप सडक़ हादसा घटित हुआ, जिसमें ट्रेलर वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक लहूलुहान हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई थी।घटना आज सुबह करीब 8 बजे की बताई जा रही है। जहां ट्रेलर क्रमांक सीजी 07 सीआर 1168 की चपेट में बाइक में सवार युवक चपेट में आ गया। जिससे बाइक सवार के पैर में गंभीर चोट आई है। जिसे उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया है। घटना की सुचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई थी। वहीं बालको पुलिस भी मौके पर पहुंची एवं मार्ग को पुन: बहाल कराया गया।
![]()




























