ठंड के बाद अब गर्मी दिखाएगी असर, बढ़ेगा तापमान

Must Read

ठंड के बाद अब गर्मी दिखाएगी असर, बढ़ेगा तापमान

कोरबा। पश्चिमी विक्षोभ के कारण अरब सागर से आई नमी ने उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं को कमजोर कर दिया है। 29 जनवरी तक इनकी रफ्तार एक तरफ शून्य होगी तो दूसरी तरफ 30 जनवरी से दक्षिणी गर्म हवाएं आने लगेंगी।समुद्र की ओर से आने वाली ये हवाएं उत्तरी हवाओं की तुलना में गर्म होती हैं, इसलिए इनके प्रभाव से जिले का मौसम दिन ब दिन गर्म होता जाएगा। पिछले 2 दिनों से ठंड ने ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है। यह जनवरी के बचे दिनों में न्यूतम ताममान वाला रहा है।अब ज्यादा ठंडी रात नहीं होगी। क्योंकि गर्म हवाओं की शुरुआत होने के साथ ही दिन बढ़ता जा रहा है। 12 फरवरी तक गर्मी आने की संभावना है। वर्तमान में हवाओं के रुख के साथ ही दिन लंबा होने की स्थिति भी बन गई है। इसलिए हर अगले दिन अब तापमान में भी बढ़ोतरी होने केअनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले पांच दिनों में रात का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस और दिन का 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। 12 फरवरी तक वातावरण काफी गर्म होने का अनुमान है। बीच-बीच में यदि कोई परिवर्तन की स्थिति बनी तो तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव हो सकती है।

Loading

Latest News

दुकान का छज्जा तोड़कर चोरी

कोरबा। सीएसईबी पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर स्थित एक चाय दुकान में बीती रात हुई सेंधमारी...

More Articles Like This