कोरबा। कुसमुंडा थाना क्षेत्र में ठेकाकर्मी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बरपाली दशहरा मैदान में किराए के मकान में नरेश चौहान अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ निवासरत था। बीती रात लगभग 11 बजे खाना के बाद बिना कुछ बताए नरेश घर से बाहर निकल गया। सुबह घर पास गुलमोहर के पेड़ पर उसका शव फंदे से लटका मिला। मृतक एसईसीएल में नियोजित ठेका कम्पनी में वेल्डर का काम करता था। रात को काम से आने के बाद घर से बाहर चला गया था। घटना रात 11 से सुबह 6 बजे के बीच की बताई जा रही है। मृतक अपने ससुराल ग्राम में किराए के मकान में रहता था। मृतक का गृहग्राम करतला थानांतर्गत रामपुर है। थाने में सुबह घटना की सूचना परिजनों ने दी। विवेचना के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
![]()

