ठेका मजदूर को तीन लोगों ने पीटा
कोरबा। रास्ता रोककर मजदूर से मारपीट के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों पर केस दर्ज किया है। सभी आरोपी रूमगरा बस्ती के रहने वाले हैं।बालकोनगर थाना अंतर्गत ग्राम चुइया निवासी अश्वनी कुमार भारिया दर्री स्थित एनटीपीसी प्लांट में ठेका मजदूरी का काम करता है। ड्यूटी से घर लौट रहा था। रास्ते में रूमगरा के पास तीन लोगों ने अश्वनी को रोक लिया। उससे मारपीट और गाली गलौच किया। आरोपियों में आलोक मरकाम, संदीप मंझवार और लक्की राजपूत शामिल है। सभी रुमगरा बस्ती के रहने वाले हैं। घटना के समय तीनों नशे में थे। पुलिस केस दर्जकर जांच कर रही है।
![]()

