Monday, February 16, 2026

ठेका श्रमिकों की मांगों पर फेडरेशन ने की चर्चा

Must Read

ठेका श्रमिकों की मांगों पर फेडरेशन ने की चर्चा

कोरबा। बिजली कंपनी में नियोजित मेसर्स रेहाना कंस्ट्रक्शन के श्रमिकों की समस्याओं पर विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन 01 के महासचिव आर सी चेट्टी द्वारा प्रबंधन को पत्राचार किया गया था। जिसके परिप्रेक्ष्य में प्रबंधन द्वारा द्विपक्षीय वार्ता आयोजित की गई। वार्ता में श्री चेट्टी ने श्रमिकों की समस्याओं से प्रबंधन को अवगत कराते हुए बताया कि रेहाना कंस्ट्रक्शन के ठेकेदार द्वारा श्रम कानूनों का पालन ना करते हुए श्रमिकों के साथ अन्याय किया जा रहा है। ठेकेदार द्वारा ना तो श्रमिकों को समय पर वेतन दिया जा रहा है और ना ही न्यूनतम वेतन के तहत वेतन दिया जा रहा है। साथ ही उन्हें ओवरटाइम और राष्ट्रीय अवकाश पर नियमानुसार प्रतिदिन के वेतन का दुगुना भुगतान नहीं किया जा रहा है। डी एस पी एम के मुख्य अभियंता हेमंत सचदेवा ने श्री चेट्टी द्वारा श्रमिकों के विषय में बताए गए समस्याओं पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए सम्बंधित ठेकेदार व नियंत्रण अधिकारियों को श्रमिकों की समस्याओं का तत्काल निराकरण करने को कहा और श्रम कानूनों का कड़ाई से पालन किए जाने हेतु सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। लम्बे समय तक चले इस द्विपक्षीय वार्ता में ठेकेदार द्वारा 10 अक्टूबर तक बची बोनस राशि प्रदान करने और प्रत्येक माह 15 तारीख तक वेतन भुगतान करने पर सहमति बनी।साथ ही ओवरटाइम व राष्ट्रीय अवकाश पर ड्यूटी करने पर नियमनुसार भुगतान किए जाने व नियमानुसार ईपीएफ व ईएसआई की कटौती किए जाने पर भी सहमति बनी। न्यूनतम वेतन भुगतान के संबंध मे जल्द ही परीक्षण कर न्यूनतम वेतन के अनुसार भुगतान किए जाने का निर्णय हुआ। द्विपक्षीय वार्ता में प्रबंधन की ओर से मुख्य अभियंता हेमंत सचदेवा के साथ अतिरिक्त मुख्य अभियंता संजीव कंसल(ओ एण्ड एम), कल्याण अधिकारी सुरेश कंवर, अधीक्षण अभियंता एल एन सूर्यवंशी व दिवाकर मिश्रा, सहायक अभियन्ता श्री जाटवर , संगठन की ओर से महासचिव आर सी चेट्टी जी साथ प्रांतीय संगठन सचिव सरोज राठौर, प्रांतीय प्रचार सचिव पवन दास, जोनल सचिव घनश्याम साहू, व ठेका श्रमिक उपस्थित थे।

Loading

Latest News

नाली में राख फेंकने के विवाद पर धारदार हथियार से हमला

कोरबा। कोतवाली अंतर्गत पानी टंकी नर्सरी मोहल्ला में कंचन परिवार सहित निवास करती है। वह सर्वमंगला मंदिर के समीप...

More Articles Like This