ठेकेदार को दी जान से मारने की धमकी

Must Read

ठेकेदार को दी जान से मारने की धमकी

कोरबा। ठेकेदार समझौता के लिए शिकायतकर्ता से बातचीत कर समाधान निकालना चाहता था लेकिन शिकायतकर्ता ने उसके साथ मारपीट कर जान की धमकी दिया। पीडि़त अतुल जायसवाल पिता राजेश जायसवाल 24 वर्ष निवासी कोरबी ने बताया कि वह ठेकेदारी का काम करता है। ग्रामीण क्षेत्र में ठेकेदारी के काम की शिकायत संतोष जायसवाल द्वारा करने से उसका भुगतान नहीं हो पा रहा है। इस कारण से संतोष से बात कर समझौता करने के लिए फोन कर फुलसर पुल के पास बुलवाया था। 10 मई को रात लगभग 11 बजे संतोष अपनी कार से चोटिया की तरफ से आकर पुल के पास पहुंचा और कार से उतरकर गाली-गलौज करते हुए मेरे से क्या बात करेगा, कहकर कॉलर पकड़ कर पटक दिया और बीच-बचाव करने पहुंचे अतुल के पिता को भी गाली-गलौज कर दोनों को मारकर पुल से फेंक देने की धमकी दिया। पुलिस ने संतोष जायसवाल के विरुद्ध धारा 506, 294, 323 भादवि के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

Loading

Latest News

गुरूजी ने बदल दी पठियापाली गांव की तकदीर, हर घर एक ना एक सदस्य के पास है सरकारी नौकरी

कोरबा। एक शिक्षक की मेहनत ने गांव की तकदीर बदल दी। कोरबा के इस गांव के हर घर के...

More Articles Like This