ठेला जलाने वालों पर एफआईआर दर्ज
कोरबा। कोतवाली पुलिस ने छह युवकों पर ठेला को आग के हवाले करने का केस दर्ज किया है। ठेला लक्ष्मणबन तालाब मोहल्ले में रहने वाले दिलीप कुमार केंवट की है। वह ठेला में सेव, सेवा व काउंटर रखा था। जिसे मोहल्ले में रहने वाले आरोपी युवकों ने 25 मार्च की रात लगभग दो बजे उसके ठेले का ढकेलते हुए लक्ष्मणबन तालाब काली मंदिर के पास होलिका में डालकर जला दिया। इससे दिलीप को लगभग 25 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
![]()




























