Tuesday, February 17, 2026

डाकघरों में करा सकते हैं आधार अपडेशन

Must Read

डाकघरों में करा सकते हैं आधार अपडेशन

कोरबा। भारतीय डाक विभाग एवं यूआईडीएआई के सहयोग से अब डाकघरों के माध्यम से आधार पंजीयने, अद्यतनीकरण कार्य संभाग के चुनिंदा डाकघरों में किया जा रहा है। जिसमें जिला मुख्यालयों में स्थित प्रधान डाकघर, मुख्य डाकघरों सहित बिलासपुर, कोरबा, जांजगीर, चाम्पा पेंड्रा, पेंड्रा रोड, करगी रोड, मुंगेली, लोरमी, कोनी, बिलासपुर रेलवे स्टेशन, बिल्हा, तक्ती, चंद्रपुर, जमनीपाली, बाल्को नगर, बांकी मोंगरा, मालखरोदा, कोरबा कॉलरी में यह सुविधा उपलब्ध है। इसके माध्यम से आम नागरिक अपना नया आधार कार्ड बनवा सकते है और पुराने आधार कार्ड में किसी भी प्रकार का सुधार/अपडेशन जैसे पता, मोबाइल, जन्म तिथि, नाम, बायोमेट्रिक अपडेट, ईमेल अपडेट इस्त्यादी का कार्य करवा सकते है। चूंकि बच्चों का 5 व 15 वर्ष की आयु पर बायोमेट्रिक अपडेशन अति आवश्यक है। अपने बच्चो का भी नि:शुल्क बरयोमेट्रिक अपडेशन करा सकते है। अधीक्षक डाकघर समस्त नागरिकों से इस अवसर का लाभ उठाते हुए स्वयं का और अपने बच्चों का आधार अपडेशन एनरोलमेंट का कार्य डाकघरों से कराने का आग्रह किया है।

Loading

Latest News

अदानी पावर प्लांट को जमीन नहीं देना चाहते ढनढनी के ग्रामीण, 27 फरवरी को प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले सामने आया ग्रामीणों का विरोध

कोरबा। लैंको पावर प्लांट का अदानी कंपनी ने अधिग्रहण किया है। इसके बाद से संयंत्र विस्तार की कवायद शुरू...

More Articles Like This