Sunday, February 15, 2026

डिज्नीलैंड मेला के तीन लोगों की मौत पर सांसद ने जताई गहरी संवेदना

Must Read

डिज्नीलैंड मेला के तीन लोगों की मौत पर सांसद ने जताई गहरी संवेदना

कोरबा। कोरबा जिला के बुधवारी मेला ग्राउंड में संचालित डिज्नीलैंड मेला में दुकान लगाने वाले फूड पाइजनिंग के शिकार तीन लोगों की मौत की खबर ने दुखित कर दिया है। कोरबा सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने हॉस्पिटल प्रबंधन से मौत की जानकारी ली व सांसद ने घटना पर दुख जताते हुए गहरी संवेदना ब्यक्त की है व जिला प्रशासन व हॉस्पिटल प्रबंधन से मृतको को सहयोग व अन्य संभावित प्रभावित लोगों को उचित इलाज का ध्यान रखने को कहा है। बताया गया है कि घटना मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत बुधवारी स्थित डिज्नीलैंड मेले की है। मृतकों में 12 वर्षीय सोहेल खान, 28 वर्षीय अनिल कुमार पांडे और 21 वर्षीय समीर खान हैं, तीनों मृतक उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।

Loading

Latest News

पाली महोत्सव 15 से 16 फरवरी 2026 तक, भक्ति, संस्कृति और संगीत का होगा महाकुंभ

कोरबा। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत केराझरिया स्थित पाली महोत्सव मैदान में 15 एवं 16 फरवरी को...

More Articles Like This