Sunday, February 15, 2026

डिज्नीलैंड मेला में दुकान लगाने वाले तीन व्यवसायियों की मौत से हड़कंप, फूड पॉइजनिंग से मौत की आशंका, दो की अस्पताल व एक की मौके पर मौत

Must Read

डिज्नीलैंड मेला में दुकान लगाने वाले तीन व्यवसायियों की मौत से हड़कंप, फूड पॉइजनिंग से मौत की आशंका, दो की अस्पताल व एक की मौके पर मौत

 

कोरबा। शहर के बुधवारी बाजार के पास डिज्नीलैंड मेला लगा हुआ है। इस मेले में उत्तरप्रदेश के तीन लोगों की संदिग्ध परिस्थियों में मृत्यु हो गई हैं। इनकी मृत्यु फूड पॉइजनिंग से होने आशंका जताई जा रही है। दो को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया था। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। जबकि एक की मौके पर ही मौत की खबर है। मामले की सूचना पर पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है। इस संबंध में मेला संचालक कुलदीप वस्त्रकार ने बताया कि मेला में दुकान लगाने वाले व्यवसाईयों में शामिल पांच लोगों ने एक साथ मिलकर खाना बनाया था और इन्होंने खाना खाया। खाने के बाद रात्रि लगभग 3 बजे इन्हें उल्टियां होने लगी और पेट में दर्द की शिकायत हुई। तबीयत बिगड़ने पर आनन-फानन में सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान दो लोगों ने दम तोड़ दिया जबकि तीसरे व्यवसाई की मौके पर ही मौत हो गई थी। शवों को मर्च्युरी में रखने पश्चात उनके परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। घटना कोरबा शहर के सीटी कोतवाली अंतर्गत आने वाले मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत बुधवारी बाजार स्थित डिज्नीलैंड मेले की है। मृतकों की पहचान सोहेल खान, अनिल कुमार पांडे और समीर खान के रूप में की गयी हैं। तीनों मृतक उत्तरप्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं। इस घटना में तीन लोगों की एक साथ विषाक्त भोजन से मृत्यु हो जाना कई सवाल खड़े कर रही हैं। इस घटना के बाद वहा बाद हड़कंप मच गया है। यह मामला संबंधित पुलिस थाना की जानकारी में आ चुका हैं। पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
बाक्स
करंट से हुई थी मौत
डिजनीलैंड मेला में तीन व्यवसायियों की मौत से जहां हड़कंप मचा हुआ है। वहीं कुछ साल पहले मेला में एक व्यक्ति की करंट से मौत हुई थी। मेला में मौत का यह पहला मामला नहीं है।इसके अलावा मेला में कई तरह की लापरवाही भी सामने आती रही है। टूटे फूटे झूले हो या फिर प्रिंट रेट से अधिक दर पर सामग्री बेचने का , मेला हमेशा से सुर्खियों में रहता है। हैरानी की बात तो यह है कि इसके बाद भी मेला के फूड स्टॉल की जांच करना खाद्य औषधि सुरक्षा विभाग द्वारा मुनासिब नहीं समझा जाता। विभाग के अधिकारियों ने जैन भवन में आए जादूगर के शो में खाद्यान्न बेचने वाले स्टॉल में दबिश दी थी। जहां लापरवाही मिली थी , जबकि मेला में फूड के कई स्टॉल लगे है। यहां जांच नहीं करना विभागीय लापरवाही को उजागर कर रहा है।

Loading

Latest News

पाली महोत्सव 15 से 16 फरवरी 2026 तक, भक्ति, संस्कृति और संगीत का होगा महाकुंभ

कोरबा। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत केराझरिया स्थित पाली महोत्सव मैदान में 15 एवं 16 फरवरी को...

More Articles Like This