Saturday, February 14, 2026

डिवाइडर से जा टकराई तेज रफ्तार बाइक

Must Read

डिवाइडर से जा टकराई तेज रफ्तार बाइक

कोरबा। घंटाघर स्थित स्मृति उद्यान के सामने एक तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। दोनों को गंभीर चोटें आई है। घायलों को अस्पताल में दाखिल किया गया है। बताया जा रहा है कि घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के घंटाघर स्थित स्मृति उद्यान के सामने शाम लगभग साढ़े बजे की है। बाइक पर सवार दो युवक घंटाघर से निहारिका की ओर जा रहे थे। बाइक की तरफ्तार तेज थी। स्मृति उद्यान के सामने पहुंची थी। इस बीच बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक डिवाइडर से जा टकराई। घटना के बाद मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। घटना की सूचना एंबुलेंस को दी। एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दोनों का उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि दोनों को गंभीर चोटें आई है।

Loading

Latest News

सेना भर्ती के लिए अधिसूचना जारी

कोरबा 13 फरवरी 2026/ सेना में भर्ती के लिए अधिसूचना 13 फरवरी 2026 को जारी की गई है। अधिसूचना भारतीय...

More Articles Like This