Sunday, February 22, 2026

डीईओ कार्यालय में घुस कर बैठा था सांप, डर से रुम में घुसने से कतराते रहे कर्मचारी, सर्प मित्र ने किया रेस्क्यू

Must Read

डीईओ कार्यालय में घुस कर बैठा था सांप, डर से रुम में घुसने से कतराते रहे कर्मचारी, सर्प मित्र ने किया रेस्क्यू

कोरबा। जिले में विभिन्न प्रजाति के सांपो की भरमार हैं, जो इस बात को दर्शाता हैं कि कोरबा का जंगल उनको अनुकूल वातावरण प्रदान करता हैं। जिसके कारण आए दिन ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लगातार सांप निकलने की जानकारी मिलते रहती है। ऐसा ही मामला डीईओ कार्यालय में सामने आया। सोमवार सुबह तकरीबन 10 बजे के आसपास जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में स्टाफ पहुंचे। सभी कर्मचारी अपना अपना काम चालू ही कर रहे थे तभी क्रीड़ा विभाग के अन्दर कर्मचारी प्रवेश कर ही रहे थे कि टेबल पर बैठे बड़े से सांस को देख कर कर्मी कमरे से भाग खड़े हुए। फिर कुछ लोगों ने हिम्मत कर सांप को भगाने का प्रयास किया, पर सांप अलमारी के पीछे घुस कर बैठ गया आखिरकार थक हार कर कर्मचारियों ने इसकी जानकारी वाइल्डलाइफ रेस्क्यु टीम प्रमुख जितेंद्र सारथी को दिया। जिस पर थोड़ी देर में पहुंचने की बात कही। तब तक सांप पर नज़र रखने को कहा। फिर थोड़ी देर बाद डीईओ कार्यालय पहुंच कर क्रीड़ा विभाग में घुसे सांप को देखा और बताया की यह धमना सांप हैं जो ज़हरीला नहीं होता। केवल उसका आकार देख कर लोग डर जाते है। फिर बड़ी आसानी से उस सांप का रेस्क्यु कर बाहर निकाला और बोरी में बंद किया। तब जाकर सभी लोगों ने राहत भरी सांस ली और जितेंद्र सारथी का धन्यवाद ज्ञापित किया। फिर उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया। वाइल्डलाइफ रेस्क्यु टीम कोरबा जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लगातार सांप के साथ वन्य जीवों की जान बचाने का काम करती हैं, सांप के साथ लोगों की जान बचाने का काम करती हैं जिसकी वजह से कई ज़िंदगी बचाई जा चुकी हैं।

Loading

Latest News

पति के हमले में घायल हुई पत्नी की मौत

कोरबा। चरित्र शंका के कारण घरेलू विवाद पर कमरा बंद करके पति द्वारा चापड़ से किए गए हमले से...

More Articles Like This