Tuesday, February 17, 2026

डीजल चोरी करते पकड़ाए 3 एसईसीएल कर्मी, सीआईएसएफ की क्यूआरटी टीम ने पकड़ा

Must Read

डीजल चोरी करते पकड़ाए 3 एसईसीएल कर्मी, सीआईएसएफ की क्यूआरटी टीम ने पकड़ा

कोरबा। एसईसीएल गेवरा खदान वर्कशॉप में डीजल चोरी की वारदात को सीआईएसएफ की क्यूआरटी टीम ने पकड़ा। घटना शुक्रवार शाम 8 बजे की है, जब गेवरा वर्कशॉप पोस्ट के पास खड़ी वॉटर टैंकर (बीईएमएल) मशीन नंबर 210 से तीन एसईसीएल कर्मी डीजल चोरी करते पकड़े गए।सीआईएसएफ को इसकी सूचना पहले से ही थी। बताया गया कि कुछ लोग मशीन से पाइप के जरिए डीजल निकालकर डिब्बों में भर रहे हैं। सूचना मिलते ही क्यूआरटी टीम ने घेराबंदी कर मौके पर मौजूद तीन एसईसीएल कर्मचारियों को रंगे हाथ पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों में जनरल मजदूर रामकृष्णा, फिटर सतीश कुमार जायसवाल और जनरल मजदूर गिरजा शंकर शामिल हैं। टीम ने मौके से तीन जरीकेन बरामद किए, जिनमें से एक कैन में लगभग 10 लीटर डीजल भरा हुआ था, एक जरीकेन में 35 लीटर डीजल तथा तीसरा जरीकेन खाली पाया गया। साथ ही जिस वॉटर टैंकर से चोरी की जा रही थी, उसमें डीजल निकालने के औजार भी मिले। सीआईएसएफ ने तीनों आरोपियों को दीपका थाना पुलिस के हवाले कर दिया है। दीपका पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है और आगे की जांच जारी है।सीआईएसफ की इस कार्रवाई से गेवरा क्षेत्र में हडक़ंप मच गया। सीआईएसफ के एक अधिकारी ने बताया कि डीजल चोरी की सूचना उनको पहले से ही थी, किंतु मौके की तलाश में टीम लगी हुई थी। सीआईएसफ टीम ने रंगे हाथों पकडक़र तीनों कर्मियों को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस को डीजल चोरी मामले में सीआईएसफ से लिखित शिकायत मिली है पुलिस जांच कार्रवाई कर अपराध पंजीबद्ध करेगी।

Loading

Latest News

अदानी पावर प्लांट को जमीन नहीं देना चाहते ढनढनी के ग्रामीण, 27 फरवरी को प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले सामने आया ग्रामीणों का विरोध

कोरबा। लैंको पावर प्लांट का अदानी कंपनी ने अधिग्रहण किया है। इसके बाद से संयंत्र विस्तार की कवायद शुरू...

More Articles Like This