Tuesday, February 10, 2026

डी-रेल हुई मालगाड़ी, कोल परिवहन रहा प्रभावित

Must Read

डी-रेल हुई मालगाड़ी, कोल परिवहन रहा प्रभावित

कोरबा। रेल लाइन व साइडिंग पर मालगाड़ी का डी-रेल होने की घटना पर अंकुश नहीं लग रहा है। आए दिन रेल लाइन से मालगाड़ी के वैगन पहिए उतरने की घटना सामने आ रही है। इसे न तो एसईसीएल प्रबंधन के अफसर गंभीरता से ले रहे हैं और न ही रेलवे प्रबंधन के अधिकारी ध्यान दे रहें हैं। शुक्रवार को एक बार फिर डी-रेल की घटना हुई है। इस अवधि में रेल लाइन से कोयला परिवहन बाधित रहा। इससे रेलवे और एसईसीएल प्रबंधन को काफी नुकसान हुआ है। हालांकि अफसर नुकसान का अवलोकन के कार्य जुटे हुए हैं। दोपहर में जुनाडीह साइडिंग से कोयला लदान के बाद मालगाड़ी कोरबा के निकाली थी। गेवरा के पहले कुचैना के पास दोपहर लगभग 1.05 बजे अचानक मालगाड़ी के 10वें नंबर के वैगन का पहिया पटरी से उतर गया। पहिया पीछे का था। इस कारण लोको पायलट को इसकी जानकारी देर से हुई। तब तक मालगाड़ी आगे बढ़ चुकी थी और लगभग आधे किलोमीटर तक मालगाड़ी का पहिया पटरी से उतरकर घिसटता रहा। इसकी वजह से रेल लाइन के नीचे लगाए गए लगभग चार से पांच स्लीपर (सीमेंट का बना हुआ) टूट गए। मालगाड़ी के कुछ हलचल होने पर पायलट ने गाड़ी रोकी। इसकी सूचना एसईसीएल प्रबंधन और रेलवे प्रबंधन को दी गई। बताया जा रहा है कि जिस पर लाइन घटना हुई है। वह एसईसीएल प्रबंधन की लाईन है। घटना से अफसरों में हडक़ंप मच गया। अफसर व कर्मचारी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद लाइन को बहाल करने का काम शुरू किया गया। लगभग ढाई से तीन घंटे तक कड़ी मशक्कत के बाद शाम साढ़े चार बजे को मरम्मत का कार्य पूरा किया गया।

Loading

Latest News

नकटीखार में अवैध शराब बनाकर की जा रही बिक्री, ग्रामीणों ने कलेक्टर से शिकायत कर की कार्रवाई की मांग

कोरबा।ग्राम नकटीखार के कई घरों में अवैध रूप से शराब बनाकर बेचने का काम धड़ल्ले से किया जा रहा...

More Articles Like This