Friday, February 13, 2026

डूबते सूर्य को छठ व्रतियों ने दिया अर्घ्य, घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Must Read

डूबते सूर्य को छठ व्रतियों ने दिया अर्घ्य, घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

कोरबा। लोक आस्था के महापर्व छठ का आज गुरुवार को तीसरा दिन है। आज पूरे जिले में श्रद्धालुओं ने डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया। कोरबा के अनेक घाटों में गुरुवार की शाम छठ पूजा पर भगवान भवन भास्कर को प्रथम अर्घ्य दिया गया। हजारों की संख्या में श्रद्धालु और उनके परिजन सहित आस्थावान लोग घाटों पर पहुंचे। वहीं इस दौरान हर ओर छठी मैया के गीत सुनाई दी। छठ महापर्व पर भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से सभी घाटों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। बड़ी संख्या में लोग दोपहर बाद से ही घाट पर पहुंचने लगे।श्रद्धालुओं द्वारा पूरे भक्ति भाव से भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया गया। अब शुक्रवार सुबह को उदयागामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा।

Loading

Latest News

कलेक्टर ने नवीन कश्यप के विरुद्ध की जिला बदर की कार्यवाही।

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा कुणाल दुदावत ने आदेश जारी कर छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा-3 एवं...

More Articles Like This