डॉ.अंबेडकर जयंती मनाने संयुक्त आयोजन समिति की बैठक
कोरबा। संयुक्त आयोजन समिति के द्वारा भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती 14 अप्रैल को मनाने समिति की सार्वजनिक बैठक सूर्यवंशी समाज के भवन में आयोजित हुई। संयुक्त आयोजन समिति के तत्वाधान मं पूर्व वर्ष की भांति इस वर्ष भी डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाने का निर्णय लिया गया है। बैठक में डॉ. अंबेडकर की विचारधाराओं व भारत के संविधान को मानने वाले सभी समाज के लोगों को बैठक में आने का अनुरोध समिति के द्वारा किया गया है। बैठक में उपस्थित लोगों ने अपने विचार रखते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने का निर्णय लिया।
![]()




























