Thursday, February 5, 2026

डॉ अंबेडकर ने विश्व का सबसे बड़ा और लचीला संविधान तैयार किया: रिनी दुबे

Must Read

डॉ अंबेडकर ने विश्व का सबसे बड़ा और लचीला संविधान तैयार किया: रिनी दुबे

कोरबा। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोढ़ी के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई में 26 नवंबर 2023 को संविधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती रिनी दुबे प्राचार्य ने किया। अपने उद्बोधन में उन्होंने छात्र छात्राओं को संविधान का पालन करने के लिए आह्वान किया। देश संविधान से चलता है हमारे संविधान के निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर ने देश को विश्व का सबसे बड़ा और लचीला संविधान तैयार किया। जिसे 26 नवंबर 1949 को सौंपा गया था और 26 जनवरी 1950 में लागू हुआ। आज अपने देश के संविधान के अनुसार कार्य करते हुए प्रगति के पथ पर अग्रसर हो रहे हैं। जिसमें संविधान निर्माता ने हमारे कर्तव्य अधिकार और सुरक्षा सभी के लिए विस्तृत रूप से वर्णन किया है। आज सौभाग्य है 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाते हुए संविधान निर्देशिका का वचन कर रहे हैं ।आज देश की सभी लोगों को संविधान निर्देशिका का वचन करने का अवसर प्राप्त हुआ है। यह हमारे लिए बड़े गर्व की बात है। देवेंद्र सिंह राजपूत ने संविधान दिवस के अवसर पर अपने संबोधन में संविधान निर्माता और पूरे सदस्यों को नमन करते हुए विस्तृत जानकारी प्रस्तुत किया। मीरा ध्रुव व्याख्याता राजनीति विज्ञान ने भारत के संविधान बनाने में किए गए कार्यों का विस्तार पूर्वक जानकारी प्रस्तुत किया और कितने दिन खर्च हुए इस पर इसका विवरण प्रस्तुत किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम अधिकारी जितेंद्र साहू, आरके साहू का विशेष योगदान रहा। वही इस अवसर पर एस एस बर्मन, एस आर खरे, पी के श्रीवास, सुशांत राउत, प्रवीण चौबे, विशाखा पाठक, सरोज केसरी, महिमा बरला, एन के कुजूर, के एल चंद्रा, कमलेश मार्बल, चैन सिंह मरकाम, बुधवारी बाई करण पटेल तन्मय, कु रागनी महंत, कु सबीना कु रीमा महिलांगे, सूर्यकुमार, सागर, कु मुस्कान पटेल, यशवंत पटेल, सलीम महिलांगे, चंद्रप्रकाश पटेल, रवि,मुस्कान, स्वयं सेवक सेविका का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन कोमल साहू स्वयं सेविका ने किया।

Loading

Latest News

बाँकी मोगरा में निःशुल्क 80 घंटे का “ग्रेजुएट एम्प्लॉयेबिलिटी एन्हांसिंग” प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

बाँकी मोगरा (कोरबा)। बांकी क्षेत्र के शिक्षित व प्रशिक्षित बेरोज़गार युवाओं को रोजगार योग्य बनाने की दिशा में राइज कंप्यूटर...

More Articles Like This