Monday, February 23, 2026

तंत्र मंत्र से खजाना खोजने पहुंचे 5 गिरफ्तार

Must Read

तंत्र मंत्र से खजाना खोजने पहुंचे 5 गिरफ्तार

कोरबा। आधुनिकता के इस दौर में अंधविश्वास का इस कदर हावी है कि लोग तंत्र-मंत्र के सहारे ग्रामीण क्षेत्रों में दबे खजाने को खोजने का प्रयास अभी भी करते हैं। ऐसा ही कुछ मामला बांगो थाना क्षेत्र अंतर्गत मातिन गांव में सामने आया है, जहां अंबिकापुर से पांच लोग हंडा निकालने पहुंचे थे। जो पुलिस की पकड़ में आए हैं। जिला के बांगो थाना क्षेत्र अंतर्गत मातिन गांव में अंबिकापुर से हंडा निकालने पहुंचे तांत्रिक समेत पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।जानकारी के मुताबिक पुलिस ने एक तांत्रिक समेत पांच लोगों को दबोचा है। आरोप है कि पकड़े गए आरोपी तंत्र साधना की शक्ति से जमीन के अंदर से खजाना निकालने पहुंचे थे। विशेष अनुष्ठान कर बकरे की बलि देने की तैयारी कर रहे थे। इससे पहले पुलिस पहुंच गई मातिन गांव के बाहर जंगल में तंत्र–मंत्र का खेल चल रहा था। दीपक जलाकर, नींबू, सिंदूर, लाल कपड़ा चढ़ाकर बकरे की बलि देने की तैयारी थी। इसकी भनक लगने पर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पता चला कि अंबिकापुर में रहने वाले पांच लोग हांडा निकलने आए है। गांव के सरपंच ने बताया कि पूर्व में भी गांव से कुछ प्राचीन मूर्तियां चोरी हुई थी जिनकी सूचना पर बांगो पुलिस को दे दी गई थी और उस पर कार्यवाही भी हुई थी। इस तरह खजाना खोजने की घटना पहली बार हुई है, बरहाल पकड़े गए सभी को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।तमाम जागरूकता अभियान के बावजूद तंत्र मंत्र के झांसे में लोग आने से नहीं बच पा रहे है।

Loading

Latest News

पति के हमले में घायल हुई पत्नी की मौत

कोरबा। चरित्र शंका के कारण घरेलू विवाद पर कमरा बंद करके पति द्वारा चापड़ से किए गए हमले से...

More Articles Like This