Friday, February 6, 2026

तापमान में आई कमी, सुबह गिरने लगी ओस की बूंदें

Must Read

तापमान में आई कमी, सुबह गिरने लगी ओस की बूंदें

कोरबा। मौसम बदल रहा है। दिन में गर्मी और शाम को गुलाबी ठंड का एहसास हो रहा है। रात 10 बजे के बाद लोगों को घर के बाहर ठंड लग रही है। तापमान में कमी के कारण सुबह ओस की बूंदें भी गिर रही है।तापमान में गिरावट के साथ ही गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। रात को तापमान गिरने से ठंड लग रही है। इधर मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आएगी। इससे ठंड में बढ़ोत्तरी होगी। मौसम में परिवर्तन का सिलसिला आने वाले दिनों में भी जारी रहने की उमीद है। नवंबर के शुरुआत तक तापमान गिरने से ठंड आ जाएगी। इधर मौसम में हो रहे बदलाव का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। सर्दी और जुकाम से पीडि़त मरीजों की संया बढ़ रही है। सबसे ज्यादा बुजुर्ग और बच्चों पर इसका असर हो रहा है। मौसमी बीमारी के शिकार लोग सरकारी और निजी अस्पताल में पहुंच रहे हैं। इससे मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। अक्टूबर के दूसरे पखवाड़े में दिन छोटा हो रहा है और रातें दिन की तुलना में थोड़ी लंबी हो रही है।

Loading

Latest News

बाँकी मोगरा में निःशुल्क 80 घंटे का “ग्रेजुएट एम्प्लॉयेबिलिटी एन्हांसिंग” प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

बाँकी मोगरा (कोरबा)। बांकी क्षेत्र के शिक्षित व प्रशिक्षित बेरोज़गार युवाओं को रोजगार योग्य बनाने की दिशा में राइज कंप्यूटर...

More Articles Like This