Wednesday, February 18, 2026

तालाब के किनारे मिला बेबी एलीफेंट का शव, मचा हड़कंप

Must Read

तालाब के किनारे मिला बेबी एलीफेंट का शव, मचा हड़कंप
वन विभाग के अधिकारियों ने शुरू की जांच

कोरबा। कटघोरा वन मंडल में एक बेबी एलीफेंट की मौत हो गई। तालाब के किनारे लाश मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया है। जैसे ही सुबह बेबी एलीफेंट की खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची आला अधिकारी दल बल सहित मौके पर जा पहुंचे हैं। बेबी एलीफेंट की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई है यह स्पष्ट नहीं हो पाया है, संभावना जताई जा रही है कि तालाब के दलदल में फंसने से उसकी मौत हुई है। वन विभाग के अधिकारियों द्वारा मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही मामला पूरी तरह से स्पष्ट हो पाएगा। कटघोरा वन मंडल के अंतर्गत 40 हाथियों का झुंड विचरण कर रहा है, उक्त हाथियों का झुंड बीती रात को जटगा वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सालियाभाटा पहुंचे हुए थे। शनिवार सुबह एक तालाब के किनारे लगभग 5 माह के बेबी एलीफेंट की लाश मिली है। सुबह जैसे ही ग्रामीणों की नजर मृत बेबी एलीफेंट पर पड़ी तो उन्होंने इसकी सूचना वन विभाग के अफसर को दी। कटघोरा वन मंडल अधिकारी कुमार निशांत दलबल सहित मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। बेबी एलीफेंट की मौत की खबर से वन विभाग में हड़कप मचा हुआ है। जानकारी के मुताबिक बेबी एलीफेंट की मौत संभवत: तालाब के किनारे कीचड़ में फंसने से हुई है या फिर झुंड में आने की वजह से हुई है जांच के बाद ही पूरी तरह से स्पष्ट होगा कि आखिर बेबी एलीफेंट की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई है।
बॉक्स
शव के पास दल ने डाला डेरा
शावक की मौत के बाद हाथियों का दल शव के आसपास ही डेरा जमाए हुए थे।शव के आसपास ही हाथियों का एक दल घूम रहा था। मामला संवेदनशील बना हुआ था। परिस्थितियों को नियंत्रित करने के लिए वन विभाग की टीम अलर्ट है।
बॉक्स
गांव में घुसा झुंड से बिछड़ा हाथी, मची रही अफरा तफरी
झुंड से बिछड़ा लोनर हाथी जंगल से भटक कर गांव में जा पहुचा। जिसके बाद गांव में हाथी की चिंघाड़ सुन ग्रामीणों में अफरा तफरी मच गई।घटना की सूचना वन विभाग और 112 की टीम को दी गई। ग्रामीण डरे सहमे रतजगा करने को मजबूर रहे। घटना रात लगभग 1 की है। कटघोरा वन मंडल के केंद्ई वन परिक्षेत्र के कोरबी सर्किल में चेतक दतैल हाथी स्थानीय ग्राम कोरबी के कोरबीपारा में आ धमका। जिससे ग्रामीण दहशत में आ गए।लोकेशन के आधार पर वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई। कोरबी चिरमिरी मुख्य सड़क मार्ग को बंद कराया गया। हाथी कोरबी पुलिस चौकी के सामने स्थित खेत में धान को खाने में मशगूल था। तत्पश्चात ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और ग्रामीण अपने फसल को बचाने के लिए पटाखा, रॉकेट, एवं चारों ओर से हाथी को घेर कर टॉर्च से रोशनी दिखाकर घंटों उसे खदेड़ते रहे। 112 की टीम मौके पर पहुंच गई थी। विभाग के आला अधिकारियों के खदेड़े जाने के बाद हाथी ने खजूरपारा की ओर निकल गया। तब जाकर वन विभाग की टीम और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। देर रात तक चार पहिया एवं ट्रक जाम में फंसे रहे।

Loading

Latest News

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी को होगा

कोरबा। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग रायपुर द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का आयोजन 22 फरवरी को प्रातः...

More Articles Like This