Thursday, February 12, 2026

तालाब में डूबकर सुलभ शौचालय कर्मी की मौत

Must Read

तालाब में डूबकर सुलभ शौचालय कर्मी की मौत

कोरबा। जिले के बाकी मोगरा थाना क्षेत्र में एक युवक की डूबने से मौत हो गई। प्रेम नगर कुसमुंडा निवासी मृतक अरुण नायक पिता स्व भिकारी चरण नायक 40 वर्ष जो नहाने के लिए बाकी मोगरा के स्थानीय बांधा पारा तालाब में पहुंचा था। अधिक गहराई होने के कारण तालाब में डूब कर उसकी मौत हो गई है। घटनास्थल पर मृतक के कपड़े चप्पल एवं साबुन मिला है। जो घाट पर ही उन्हें छोड़कर तालाब में कूदा होगा। स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक अरुण नायक बाकी मोगरा के सुलभ शौचालय में कार्यरत था। मामले की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू दी है।

Loading

Latest News

जवाली के पांच जोड़ो ने मुख्यमंत्री निर्धन कन्या सामूहिक विवाह योजना का लिया लाभ –

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री निर्धन कन्या विवाह योजना के अंतर्गत ग्राम जवाली के पांच जोड़ों ने लिया...

More Articles Like This