Sunday, February 22, 2026

तालाब में डूबे दूसरे बालक का भी शव हुआ बरामद

Must Read

तालाब में डूबे दूसरे बालक का भी शव हुआ बरामद

कोरबा। तालाब में नहाने गए एक ही परिवार दो मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई। एक बालक का शव बुधवार की शाम को ही बरामद कर लिया गया था। गुरूवार की सुबह दूसरे बच्चे की भी लाश मिली है। घटना कटघोरा थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर की है। घटना की सूचना पर पुलिस और गोताखोर मौके पर पहुंचे थे। गहरे तालाब में डूबे दूसरे बच्चे के शव को एसडीआरएफ की टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। बुधवार की दोपहर दोनों बच्चे घर पर बिना बताए तालाब नहाने गए थे। तालाब गहरा होने की वजह से दोनों बच्चे तालाब में डूब गए थे। गोताखोरों ने घंटों रेस्क्यू करने के बाद बुधवार को एक बच्चे मनीष प्रसाद के शव को बाहर निकाला था। अंधेरा होने की वजह से दूसरे बच्चे को नहीं निकाल पाए थे। बिलासपुर के एसडीआरएफ व पुलिस की टीम ने गुरूवार की सुबह डूबे दूसरे बच्चे अनुराग बहेरा के शव को तालाब से रेस्क्यू कर बाहर निकाला। घटना स्थल के पास परिजनों के साथ बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ लगी रही। बताया जा रहा है कि एक बालक अपनी मौसी के घर छठ पूजा मनाने आया हुआ था जो अपने मौसेरे भाई के साथ तालाब नहाने गया था।

Loading

Latest News

बीएनआई बिलिनेयर्स का 22 फरवरी को मनाया जाएगा पहला वर्षगांठ

कोरबा। बीएनआई बिलिनेयर्स कोरबा का 22 फरवरी को जश्न रिसॉर्ट में पहला वर्षगांठ मनाया जाएगा। कोरबा का यह पहला...

More Articles Like This