Thursday, February 12, 2026

तालाब में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

Must Read

तालाब में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

कोरबा। जिले के पसान थाना क्षेत्र के ग्राम जल्के पंडोपारा में महुआ बीनने के लिए आई महिला की तालाब में आधी रात को तैरती लाश मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। फूलबतिया बाई पंडो 50 वर्ष पति रतन पंडो ग्राम बरईयाडांड थाना प्रेमनगर जिला सूरजपुर में निवासरत थी। पसान थाने के कोरबी चौकी क्षेत्र में महुआ फल के बहुतायत होने पर रिश्तेदारों के बुलावे पर महुआ बिनने के लिए एक माह से आकर यहां रूकी हुई थी। रोजाना नियमित महुआ फल तैयार होने पर संग्रहण कर रही थी। इन दिनों महुआ फल का काम लगभग आखिरी चरण में है। दो दिन पूर्व उक्त महिला अपने घर से सारा काम निपटाकर तालाब में नहाने के लिए पंडोपारा जल्के चौकी कोरबी गई थी। लेकिन तालाब किनारे कहीं कोई जानकारी नहीं मिलने तथा तालाब में हलचल नहीं होने के कारण किसी को जानकारी नहीं हुई। जबकि उसके घर वालों को यह आभास था कि वह तालाब में जरूर डूबी हुई है। इस वजह से उसकी खोजबीन दो दिनों से जारी थी। अंतत: शनिवार की देर रात को उक्त महिला की तालाब में तैरती लाश फुलकर बाहर आ गई। इसके बाद मृतक के परिजनों की सूचना पर कोरबी चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पंचनामा कार्यवाही कर उसे पीएम के लिए चीरघर भिजवा दिया। पुलिस के अनुसार मृतका की मौत किन कारणों से हुई इसका खुलासा पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद हो सकेगा।

Loading

Latest News

जवाली के पांच जोड़ो ने मुख्यमंत्री निर्धन कन्या सामूहिक विवाह योजना का लिया लाभ –

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री निर्धन कन्या विवाह योजना के अंतर्गत ग्राम जवाली के पांच जोड़ों ने लिया...

More Articles Like This