Monday, February 23, 2026

तिरंगा हमें त्याग, शांति व समृद्धि के साथ निरंतर गतिशील रहने का देता है संदेश हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली गई तिरंगा रैली

Must Read

तिरंगा हमें त्याग, शांति व समृद्धि के साथ निरंतर गतिशील रहने का देता है संदेश हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली गई तिरंगा रैली

कोरबा। तीन रंगों से बना हमारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा हम सभी को त्याग, शांति तथा समृद्धि के साथ निरंतर गतिशील रहने का संदेश देता है। देश को ऊंचाई पर ले जाने में युवाओं की अहम भूमिका होती है। इसलिए उन्हें तिरंगे में छिपी राष्ट्रीयता की भावना हो अपने जीवन के हर क्षण में धारण कर के रखना होगा। तभी हम देश को विकसित भारत की राह पर अग्रसर रखने पूर्ण समर्पण से अपना योगदान सुनिश्चित कर सकते हैं। यह बातें कमला नेहरू महाविद्यालय में बुधवार को आयोजित तिरंगा रैली को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ प्रशांत बोपापुरकर ने कहीं। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों को 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत पदयात्रा, रैली, साइकिल रैली, नुक्कड़ नाटक आदि माध्यमों से समाज के लोगों में तिरंगा ध्वज के प्रति आदर तथा सम्मान की भावना के साथ राष्ट्रभक्ति का मंत्र संप्रेषित करना है। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ बोपापुरकर के नेतृत्व में रासेयो अधिकारियों सहायक प्राध्यापकों एवं स्वयंसेवकों ने तिरंगा ध्वज हाथ में लेकर राष्ट्रभक्ति की शपथ ली। स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ बोपापुरकर ने आगे कहा कि युवाओं के द्वारा आयोजित तिरंगा रैली समाज में राष्ट्रीयता का भाव बढ़ाएगा। कार्यक्रम में भूगोल विभाग के अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा, रासेयो जिला संगठक वाय के तिवारी कार्यक्रम अधिकारी जीएम उपाध्याय, वरिष्ठ स्वयंसेवक पूजा केवट, मुस्कान राजपूत, शिवानी सिंह, हर्षवर्धन खूंटे, सुखनंदन सोनकर, देवांश कुमार, अश्विन लकड़ा, गीतांजलि, सुरुचि खरे उपस्थित रहे।

Loading

Latest News

चलती ट्रेलर में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

कोरबा। कोयला परिवहन के कार्य में लगी एक ट्रेलर में अचानक आग लग गई। ट्रेलर स्टेडियम मार्ग से आकर...

More Articles Like This