Tuesday, February 17, 2026

तीन दिन बाद खुले दफ्तर, कलेक्ट्रेट में रही भीड़, अगले सोमवार को क्रिसमस के कारण फिर से तीन दिन का अवकाश

Must Read

तीन दिन बाद खुले दफ्तर, कलेक्ट्रेट में रही भीड़, अगले सोमवार को क्रिसमस के कारण फिर से तीन दिन का अवकाश

कोरबा। तीन दिन शासकीय अवकाश के बाद मंगलवार को सरकारी दफ्तरें खुली। शनिवार और रविवार के बाद सोमवार को गुरुघासीदास जयंती के चलते अवकाश रहा। तीन बाद खुलने के कारण दफ्तरों में लोगों की भीड़ रही। वहीं अगले सोमवार को क्रिसमस होने के कारण फिर से तीन दिन का अवकाश रहेगा।
बता दें कि चुनाव के कारण करीब माहभर शासकीय विभागों में कामकाज प्रभावित रहा। चुनाव परिणाम के बाद दफ्तरों में कामकाज ने फिर से एक बार रफ्तार पकड़ी। नवंबर में दीपावली और चुनाव के कारण दफ्तरों में सन्नाटा पसरा हुआ था। दिसंबर का पहला सप्ताह भी ऐसा ही गुजर गया। दूसरे सप्ताह में कामकाज रफ्तार पकड़ती हुए नजर आया। पिछले सप्ताह ज्यादातर विभागों में चहल-पहल नजर आई। लोग विभिन्न काम करवाने के लिए दफ्तरों में नजर आए। साथ ही आचार संहिता खत्म होने के बाद से कलेक्टोरेट में मांग लेकर लोग भी पहुंच रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों से विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए कलेक्टर से गुहार लगा रहे हैं, जो आचार संहिता के दौरान न के बराबर था।
बॉक्स
3 दिन बाद धान खरीदी हुई शुरू
लगातार अवकाश से धान खरीदी भी प्रभावित हो रही है। शनिवार और रविवार धान खरीदी बंद रहती है। ऐसे में सोमवार को शासकीय अवकाश के चलते तीन दिन अवकाश हो गया। मंगलवार को तीन दिन बाद समितियों में किसान धान बेचते हुए नजर आए। अब खरीदी ने रफ्तार पकड़ ली है इसलिए केंद्रों में किसानों की भीड़ उमडऩे लगी है।

Loading

Latest News

अदानी पावर प्लांट को जमीन नहीं देना चाहते ढनढनी के ग्रामीण, 27 फरवरी को प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले सामने आया ग्रामीणों का विरोध

कोरबा। लैंको पावर प्लांट का अदानी कंपनी ने अधिग्रहण किया है। इसके बाद से संयंत्र विस्तार की कवायद शुरू...

More Articles Like This