Saturday, February 14, 2026

तीन दिवसीय अंर्तक्षेत्रीय शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ

Must Read

तीन दिवसीय अंर्तक्षेत्रीय शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ

कोरबा। एसईसीएल कोरबा के सेंट्रल वर्कशॉप में अंर्तक्षेत्रीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। तीन दिवसीय प्रतियोगिता की शुरुआत बुधवार को हुई, जिसका समापन 20 अक्टूबर को होगा।कर्मचारी कल्याण और सामाजिक उत्तरदायित्व योजना के अंतर्गत साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के द्वारा वर्ष भर में कई प्रकार के आयोजन किए जाते हैं और इसके माध्यम से अपने कर्मचारियों के अलावा जन सामान्य को प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया जाता है। अंतर्क्षेत्रीय शतरंज प्रतियोगिता इसी का हिस्सा है जिसकी मेजबानी का अवसर कोरबा क्षेत्र को दिया गया है । प्रतियोगिता में हमेशा 17 टीमें हिस्सा लेती है। इस बार 15 टीमों ने ही भागीदारी की है। कार्यक्रम के अंतर्गत अतिथियों ने संक्षिप्त में अपनी बात रखी और कहां की शतरंज का खेल दिखने में सामान्य लगता है लेकिन सतर्कता और बौद्धिक चातुर्य इसके लिए सबसे ज्यादा मायने रखते हैं । बहुत कम समय में किस तरीके से अपनी चाल चली जानी है और मोहरों को आगे बढ़ाना है यह प्रतिभागी के मस्तिष्क के सक्रिय होने पर निर्भर करता है। ऐसा होने पर ही शतरंज खेल में प्रतिभागियों की हार होती है और जीत के भी वे हिस्सेदार बनते हैं। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को इंटर कंपनी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा,जिसका आयोजन आने वाले समय में किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर खिलाडिय़ों में काफी उत्साह देखने को मिला।

Loading

Latest News

सेना भर्ती के लिए अधिसूचना जारी

कोरबा 13 फरवरी 2026/ सेना में भर्ती के लिए अधिसूचना 13 फरवरी 2026 को जारी की गई है। अधिसूचना भारतीय...

More Articles Like This