तेज धूप छुड़ा रहा लोगों के पसीने, रुला रही बिजली, बार बार बिजली गुल होने से बढ़ी परेशानी

Must Read

तेज धूप छुड़ा रहा लोगों के पसीने, रुला रही बिजली, बार बार बिजली गुल होने से बढ़ी परेशानी

कोरबा। तेज धूप लोगों के पसीने छुड़ा रही है। इस बीच बिजली की आंखमिचौली से लोगों की दिक्कतें बढ़ गई है। लोग गर्मी से राहत पाने के लिए पंखा, कूलर और एसी की ठंडी हवा का सहारा ले रहे हैं। वहीं बिजली बंद होने से ठंडी नहीं मिल पाती। इसका लोगों के स्वास्थ्य पर विपरित प्रभाव पड़ रहा है।
मौसम विभाग ने गर्म हवा और तेज धूप को देखते हुए अलर्ट जारी किया है। साथ ही 48 घंटे तक ग्रीष्म लहर (लू) चलने का पूर्वानुमान लगाया है। मौसम विभाग ने तापमान में इजाफा के साथ ही अधिकतम तापमान 44 डिग्री दर्ज किया। जबकि न्यनूतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया। तापमान ने अब तक सारे रिकार्ड तोड़ दिया है।शहर गर्म हवा थपेड़े में है। गर्म हवा लोगों को झुलसा रही है। इसकी वजह से लोगों के दिनचर्या में बदलाव हुआ है। मौसम विभाग ने भी 48 घंटे के भीतर जिले में ग्रीष्म लहर को लेकर अलर्ट जारी किया है। लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने के लिए कहा है। मौसम के कड़े तेवर ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। सुबह 10 बजे के बाद घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। शहर में गर्म हवाएं चल रही है। गर्म हवा दिन ही नहीं, बल्कि शाम सात बजे तक भी मौसम सामान्य नहीं हो रहा है। इस कारण गर्म हवा के थपेड़े से लोग परेशान हो रहे हैं। मंगलवार सुबह 11 बजे से मुख्य मार्गों पर लोगों की चहल-पहल कम रही। मौसम विभाग ने दिन चढऩे के बाद तापमान में इजाफा दर्ज किया। सूर्य की पैराबैगनी किरणें लोगों के जनजीवन को प्रभावित कर रही है। इसकी वजह से लोग सुबह नौ बजे से पहले ही अपना काम पूरा करने के प्रयास करते रहे। वहीं दफ्तर, कार्यालय व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों भी में कर्मचारी समय से पहले पहुंचने लगे है। ताकि सूर्य की तेज किरणें और गर्म हवा से बचा जा सके।

Loading

Latest News

गैस सिलेंडर के लिए धूप में कतार, बांकी मोंगरा की जनता परेशान

घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिल रहा सिलेंडर, कमी से बढ़ी मुश्किलें बांकी मोंगरा। नगर पालिका बांकी मोंगरा क्षेत्र...

More Articles Like This