तेज रफ्तार कार ने खड़ी ट्रैक्टर ट्राली को मारी टक्कर

Must Read

तेज रफ्तार कार ने खड़ी ट्रैक्टर ट्राली को मारी टक्कर

कोरबा। सीतामढ़ी इमलीडुग्गू मुख्य मार्ग पर सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के समीप तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सडक़ के किनारे खड़े ट्रैक्टर ट्राली से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी की ट्रैक्टर ट्रॉली सडक़ के किनारे स्थित एक दुकान में जा घुसा। जानकारी अनुसार घटना सुबह 4 से 5 बजे के बीच हुई। कार में दो लोग सवार थे। कार चालक को झपकी आ गई और यह घटना घटित हो गई। वही कार के एयरबैग खुल जाने की वजह से कार सवार दोनों व्यक्ति की जान तो बच गई लेकिन वे घायल हो गए। जिन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Loading

Latest News

गैस सिलेंडर के लिए धूप में कतार, बांकी मोंगरा की जनता परेशान

घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिल रहा सिलेंडर, कमी से बढ़ी मुश्किलें बांकी मोंगरा। नगर पालिका बांकी मोंगरा क्षेत्र...

More Articles Like This