तेज रफ्तार का कहर, दो अलग अलग घटना में बाल बाल बचे लोग, ट्रेलर ने बाइक सवार को रौंदा, दोनों घटना में पहिए के बीच से निकले बाइक सवार

Must Read

कोरबा। जिले में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। पहली घटना बालको थाना अंतर्गत दर्री मुख्य मार्ग डेम चौक के पास घटना सामने आई। जहाँ एक तेज रफ्तार ट्रेलर वाहन ने दो बाइक सवार को अपनी चपेट में लिया। एक मोपेड सवार मछली लेकर बेचने के लिए जा रहा था। ट्रेलर ने उसे ठोकर मारते हुए बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया, जहां इस हादसे में दोनों बाल बाल बच गए। मोपेड सवार ने बताया कि वह बालको का रहने वाला है। गुरुवार की सुबह मछली बेचने जा रहा था। इस दौरान लापरवाह ट्रेलर चालक ने उसे ठोकर मारा। मोपेड ट्रेलर के पहिए के नीचे आ गया और वह दोनों पहिए के नीचे गिर गया, जहां ट्रेलर उसके ऊपर से पर होकर गुजर गया। किसी तरह उसकी जान बच गई। पहिए के नीचे आने से उसकी जान जा सकती थी। वहीं बाइक सवार हेलमेट पहना हुआ था, जो ट्रेलर की चपेट में आने से दूर जा गिरा। इस घटना के बाद राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई और घायलों को किसी तरह अस्पताल के लिए रवाना किया गया। दूसरी घटना उरगा थाना इलाके की है। कनकी के पास बोरवेल वाहन ने बाइक सवार एक युवक को अपनी चपेट में ले लिया, जहां पहिए के नीचे बाइक आने से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं युवक पहिए के नीचे आ गया था किसी तरह चालक ने ब्रेक मारी और उसकी जान बच गई। नहीं तो युवक की भी मौत हो सकती थी। घायल युवक पंतोरा का रहने वाला है। कोरबा काम से आया हुआ था और घर वापस लौट रहा था। इस दौरान यह घटना सामने आई। घटना की सूचना मिलते ही उरगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए घायल को पहले अस्पताल के लिए रवाना किया फिर आगे की कार्रवाई की गई।

Loading

Latest News

महिला दिवस पर न्यू कोरबा हॉस्पिटल की अनूठी पहल, महिलाओं ने लिया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ

कोरबा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर न्यू कोरबा हॉस्पिटल ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए महिलाओं...

More Articles Like This