Wednesday, February 11, 2026

तेज रफ्तार पिकअप ने ठोकर ने मेहमानी में आए बुजुर्ग की ली जान

Must Read

तेज रफ्तार पिकअप ने ठोकर ने मेहमानी में आए बुजुर्ग की ली जान

कोरबा। मेहमानी में चोटिया आए एक बुजुर्ग को तेज रफ्तार पिकअप ने ठोकर मार दिया। हादसे में उसकी मौत हो गई। मृतक के भांचा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि बड़े कलुआ निवासी भूप साय महंत ग्राम चोटिया में अपने भांचा निर्मल दास महंत के घर मेहमानी आया था। सोमवार सुबह साढ़े छह बजे भूप साय पैदल चोटिया बस स्टैंड जा रहा था। मुख्य मार्ग पर भूप साय पहुंचा था। इस बीच मोरगा तरफ से आ रही पिकअप क्रमांक सीजी 23, 2763 के चालक ने भूप साय को चपेट में ले लिया। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। लोगों ने घटना को अंजाम देने वाले वाहन चालक को रोकने का प्रयास किया। लेकिन आरोपी गाड़ी लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस को फोन किया। पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को पोड़ी उपरोड़ा के नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने वाहन की चपेट में आए भूप को मॄत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में आरोपी चालक के खिलाफ लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने का केस दर्ज किया है।

Loading

Latest News

जवाली के पांच जोड़ो ने मुख्यमंत्री निर्धन कन्या सामूहिक विवाह योजना का लिया लाभ –

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री निर्धन कन्या विवाह योजना के अंतर्गत ग्राम जवाली के पांच जोड़ों ने लिया...

More Articles Like This