Friday, September 12, 2025

त्योहारी सीजन नजदीक, शहर की यातायात व्यवस्था का बुरा हाल, जाम की समस्या हो रही निर्मित, हादसे की बनी रहती है आशंका

Must Read

त्योहारी सीजन नजदीक, शहर की यातायात व्यवस्था का बुरा हाल, जाम की समस्या हो रही निर्मित, हादसे की बनी रहती है आशंका

कोरबा। त्योहारी सीजन नजदीक है। शहर की यातायात व्यवस्था का बुरा हाल है। लोग जहां-तहां गाड़ियां खड़ी कर रहे हैं। इसकी वजह से आए दिए जाम की समस्या निर्मित हो रही है। वहीं हादसे की आशंका बनी हुई है। लोगों की परेशानी दूर नहीं हो रही है, वहीं वाहन चालकों की भी समस्या बढ़ गई है। पावर हाउस ओवरब्रिज से सर्वमंगला रोड पर फलों का ठलों की लंबी कतार लगी रहती है। लोग फल खरीदने के लिए चार पहिया व दो पहिया वाहन चाड़क बीच सड़क पर गाड़ी खड़ी देते हैं। इस दौरान मार्ग पर जाम की स्थिति निर्मित हो जाती है। इस मार्ग पर दोपहिया, चारपहिया, बस, सिटी बस, स्कूल बस, ऑटो सहित अन्य वाहनों का दिनभर दबाव रहता है। बावजूद इसके समस्या पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सबसे अधिक परेशानी रेलवे फाटक बंद होने पर होती है। पावर हाउस रोड से ट्रांसपोर्ट नगर तक वाहनों की बेतरतीब पार्किंग लोगों की समस्या बढ़ा रही है। लोग सामानों की खरीदी करने दुकान पहुंच रहे हैं। वे दुकान के सामने ही दोपहिया व चारपहिया वाहनों को सड़क के किनारे या फिर सड़क पर ही बेतरतीब ढंग से खड़ी कर रहे है। वहीं कुछ कारोबारी ग्राहकों को लुभाने के लिए सामानों की प्रदर्शनी सड़क पर लगा रहे हैं। यह समस्या सबसे अधिक पावर हाउस रोड पर है। मार्ग पहले से ही संकरा है। इसमें भी वाहनों की बेतरतीब पार्किंग और सड़क पर सामानों की प्रदर्शनी से लोगों को आवाजाही में काफी असुविधा हो रही है। पुलिस प्रशासन ने शहर की यातायात व्यवस्था दुरूस्त करने के लिए सड़क के किनारे पीले रंग की पट्टी खींची गई है। कारोबारी और वाहन चालकों को इस पट्टी के बाहर सड़क पर वाहनों के खड़ी करने से मना किया है। बावजूद इसके वाहन चालक इसे लेकर गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। लोग गाड़ी खड़ी कर सामान खरीदी में कई घंटे व्यस्त रहते हैं। इधर बाहर सड़क पर अन्य वाहन चालकों को असुविधा हो रही है। वहीं जाम की स्थिति निर्मित होती रही है। कई बार हादसे का डर भी बना रहता है। पखवाड़े भर के भीतर ही नवरात्र पर्व प्रारंभ हो जाएगी। इस दौरान बाजार में यातायात का दबाव और बढ़ेगा। लेकिन लापरवाह वाहन चालकों पर कार्रवाई नहीं हो रही है। इसके कारण समस्या जस की तस बनी हुई है। ट्रांसपोर्ट नगर के नया बस स्टैंड प्रवेश द्वार जाने वाले तिराहा पर ऑटो और बस की अघोषित स्टैंड बन चुकी है। पावर हाउस से टीपी नगर होते हुए नया बस स्टैंड जाने वाले तिराहा मोड़ के दोनों तरफ ऑटो सहित अन्य चार पहिया गाड़ियां बेतरतीब ढंग से आए दिन खड़ी रहती है। वहीं नया बस स्टैंड से बसों के निकलने के साथ ही चालक बसों को इस तिराहे के समीप 10 से 15 मिनट के लिए खड़ी कर दी जाएगी। इससे मार्ग पर जाम की स्थिति निर्मित होती रहती है। ओवरब्रिज फाटक की वजह से आए दिन जाम की स्थिति रहती है। इसके बाद भी आसपास के लोग दो पहिया व चार पहिया वाहनों को ओवरब्रिज के नीचे बीच सड़क पर खड़ी कर दी जाती है। यह स्थिति फाटक के दोनों ओर रहती है।
बॉक्स
बसों ने बढ़ाई परेशानी
जिला प्रशासन ने कुछ माह पहले ही पावर हाउस रोड पर जाम की समस्या को दूर करने के लिए पावर हाउस रोड पर बसों के प्रवेश पर रोक लगाई गई थी। बावजूद इसके बस इसका पालन नहीं कर रहे हैं। बसों को राताखार बायपास ले जाने की बजाए शहर के भीतर होकर गाड़ी निकाल रहे हैं।

Loading

Latest News

विधायक राठिया ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, रामपुर क्षेत्र में बनी है मूलभूत समस्याएं,

विधायक राठिया ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, रामपुर क्षेत्र में बनी है मूलभूत समस्याएं, कोरबा। रामपुर विधानसभा क्षेत्र में मूलभूत...

More Articles Like This