Saturday, February 14, 2026

त्रिशक्ति माता मंदिर समिति शिवाजीनगर के राजेश देवड़ा को अध्यक्ष का जिम्मा, नागेंद्र पुनः चुने गए सचिव

Must Read

त्रिशक्ति माता मंदिर समिति शिवाजीनगर के राजेश देवड़ा को अध्यक्ष का जिम्मा, नागेंद्र पुनः चुने गए सचिव

कोरबा। शिवाजी नगर त्रिशक्ति दुर्गा माता मंदिर में कॉलोनीवासियों की सार्वजनिक बैठक आहूत की गई। जिसमें समिति द्वारा सर्वसम्मति से राजेश देवड़ा को अध्यक्ष चुना गया। साथ ही अन्य पदाधिकारियों में मामूली फेरबदल करते हुए नागेंद्र श्रीवास को पुन: सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह अनुज जायसवाल व राम कुमार राठौर को उपाध्यक्ष, आयुष अग्रवाल को कोषाध्यक्ष, प्रताप सिंह को सह कोषाध्यक्ष, नरेश श्रीवास व गणपति झरबड़े को सह सचिव चुना गया। साथ ही सुधाकर वानखेड़े को विशेष सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया है। अध्यक्ष राजेश देवड़ा ने कहा कि समस्त सदस्यों और कॉलोनीवासियों ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है उसका पूरी ईमानदारी के साथ निर्वहन किया जाएगा। समस्त आयोजनों को पूर्व की भांति हर्षोल्लास के साथ आयोजित किए जाएंगे। बैठक में गत वर्ष के आय व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया गया।

Loading

Latest News

सेना भर्ती के लिए अधिसूचना जारी

कोरबा 13 फरवरी 2026/ सेना में भर्ती के लिए अधिसूचना 13 फरवरी 2026 को जारी की गई है। अधिसूचना भारतीय...

More Articles Like This