Friday, February 13, 2026

थाना परिसर में मारपीट करने वाली भाजपा नेत्री सहित सहयोगियों पर एफआईआर, पीडि़त की शिकायत के बाद पुलिस ने की कार्रवाई

Must Read

थाना परिसर में मारपीट करने वाली भाजपा नेत्री सहित सहयोगियों पर एफआईआर, पीडि़त की शिकायत के बाद पुलिस ने की कार्रवाई

 

कोरबा। बांकीमोंगरा थाना परिसर में ग्रामीण किसान के साथ मारपीट के मामले को पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने काफी गंभीरता से लिया है। ग्रामीण की रिपोर्ट के तत्काल बाद भाजपा नेत्री और उसके सहयोगियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी गई है। प्रार्थी बलवान सिंह कंवर पिता स्व. धनसिंह कंवर 40 वर्ष, ग्राम बरेडीमुडा में रहता है तथा खेती किसानी का काम करता है। उसने रिपोर्ट दर्ज कराया है कि 7 जून को वह और उसका भाई चंद्रशेखर कंवर, मामा रंजीत कवंर हरदीबजार बैल खरीदने गए थे। एक जोड़ी बैल खरीदे, उसके बाद बैल को खदेड़ते हुए भाई चंद्रशेखर कंवर, मामा रंजीत कवंर पैदल आ रहे थे। बलवान अपने मोटर सायकल से आगे-आगे आ रहा था।बांकीमोंगरा रावणभाटा के पास पहुंचा तो उसी समय ज्योति महंत, अमन सिंह राजपूत, मुकेश राणा एवं अन्य साथियों के इसके बाद पुलिस का डर दिखाकर धमका कर तीन-चार बाइक में प्रार्थी को बंधक बनाकर थाना ले आये। उस समय पर उनके सभी साथी थाना परिसर में आ गये, फिर उसी बांकीमोंगरा थाना परिसर में उसे लात-जूतों से घसीट-घसीट कर मारा गया। उससे पैसे की मांग की गई। प्रार्थी के मुताबिक वह गरीब किसान है, उसके पास उतने पैसे नहीं थे तो कहाँ से लाता, फिर अपनी जान बचाने के लिये रिश्तेदार चन्द्रशेखर कंवर से 4500 देने को कहा। पेट्रोल टंकी के पास पैसा उन लोगो को दिया, उसके बाद उसे छोडा गया। पुलिस ने लिखित आवेदन के आधार पर 8 जून रविवार को आरोपी महिला नेत्री ज्योति महंत सहित अमन कुमार राजपूत, मुकेश राणा व साथियों के विरुद्ध धारा 296, 115 (2), 140 (3), 308 (2) तथा 3(5) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है।

Loading

Latest News

कलेक्टर ने नवीन कश्यप के विरुद्ध की जिला बदर की कार्यवाही।

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा कुणाल दुदावत ने आदेश जारी कर छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा-3 एवं...

More Articles Like This