Tuesday, February 24, 2026

थाना प्रभारी नंदलाल टंडन ने लिया शांति समिति की बैठक

Must Read

बांकीमोंगरा: आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने के उद्देश्य से थाना बांकी मोंगरा परिसर में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में थाना प्रभारी सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, व्यापारी संघ के सदस्य एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान होली त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने, आपसी भाईचारा कायम रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों से दूर रहने की अपील की गई। थाना प्रभारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि डीजे, जुलूस एवं सार्वजनिक कार्यक्रम निर्धारित समय सीमा के भीतर ही आयोजित किए जाएं तथा ध्वनि प्रदूषण संबंधी नियमों का कड़ाई से पालन किया जाए।

इसके साथ ही संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने, सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट पर निगरानी रखने एवं असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया और आपसी समन्वय के साथ शांतिपूर्ण होली मनाने का संकल्प लिया। पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत थाना या डायल112 नंबर पर संपर्क करें।

Loading

Latest News

एसईसीएल कुसमुण्डा क्षेत्र में एटक यूनियन को लगा बड़ा झटका, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष सहित 550 कर्मियों ने थामा इंटक का दामन

कोरबा। एसईसीएल कुसमुण्डा क्षेत्र में एटक यूनियन को बड़ा झटका लगा है। क्षेत्र के पूर्व एटक क्षेत्रीय अध्यक्ष बीएल...

More Articles Like This