Friday, February 6, 2026

दल से बिछड़े हाथी ने मचाया उत्पात

Must Read

दल से बिछड़े हाथी ने मचाया उत्पात

कोरबा। क्षेत्र में हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में खेती किसानी का समय है ऐसे में किसानों की टेंशन और बढ़ गई है। गांव के समीप जंगलों में हाथियों के विचरण से ग्रामीण दहशत में है। वनांचल क्षेत्र में हाथी का उत्पात जारी है कोरबा वनमंडल करतला परिक्षेत्र के ग्राम रीवाबहार लबेद के जंगल में दो दिनों से एक हाथी अपने दल से अलग होकर इस क्षेत्र में विचरण कर रहा है। बीती रात रीवाबहार गाँव में यदुनंदन सतनामी के घर के आंगन तक आ गया और आंगन में लगे गन्ना को खा गया साथ उसकी गली में खड़ी एक चार पहिया वाहन को भी नुकसान पहुंचाया है। भोर में हाथी जंगल की ओर चला गया है। तब जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

Loading

Latest News

न्यायालय के आदेश पर राजस्व विभाग के 3 अधिकारी गिरफ्तार,सीमांकन प्रतिवेदन में छेड़छाड़ से जुड़ा है मामला

कोरबा। सीमांकन प्रतिवेदन में छेड़छाड़ करने के मामले में राजस्व विभाग के 3 अधिकारी जेल भेजे गए हैं। भूषण...

More Articles Like This