Wednesday, February 18, 2026

दशहरा मैदान फेस वन में 2 मार्च को होगा छत्तीसगढ़ी व्यंजनों की बगिया का आयोजन

Must Read

दशहरा मैदान फेस वन में 2 मार्च को होगा छत्तीसगढ़ी व्यंजनों की बगिया का आयोजन

कोरबा। माई जी फाउंडेशन सोसायटी के तत्वाधान में 2 मार्च को घंटाघर ओपन थियेटर में आयोजित होने वाला छत्तीसगढ़ी व्यंजनों की बगिया कार्यक्रम का आयोजन अब दशहरा मैदान राजेन्द्र प्रसाद नगर फेस 1 में आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हर्षिता पाण्डेय, नगर निगम की नवनिर्वाचित महापौर संजूदेवी राजपूत एवं पार्षद नरेन्द्र देवांगन अतिथि के रुप में उपस्थित रहेंगे। आयोजन में छत्तीसगढ़ी ललीज व्यंजनों के साथ साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा। माई जी फाउंडेशन सोसासटी की श्रीमती निधि तिवारी ने बताया कि इस कार्यक्रम के आयोजन का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ी व्यंजनों से कोरबा के लोगों को रुबरु कराना है। कार्यक्रम के दौरान समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का भी सम्मान किया जाएगा। निधि तिवारी ने आमजनों से अपील की है कि कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम सफल बनाने में सहयोग करें।

Loading

Latest News

पुलिस कर्मी राजेश कंवर पर फिर लगा दबंगई का आरोप, जबरन वाहन उठाने, अभद्र व्यवहार, धक्का-मुक्की, मोबाईल छीनने की कोशिश तथा गाली-गलौज करने की...

कोरबा। बांकी मोंगरा थाना में पदस्थ पुलिस कर्मी की दबंगई बढ़ती जा रही है। अनाचार पीड़िता पर समझौता करने...

More Articles Like This