कोरबा। फरवरी के अंतिम सप्ताह में मौसम का मिजाज लगातार बदलता नजर आ रहा है। सुबह और देर शाम हल्की ठंडक महसूस हो रही है, जबकि दोपहर में तेज धूप के कारण गर्मी का अहसास बढ़ गया है। इस उतार चढ़ाव भरे मौसम ने आम जनजीवन के साथ-साथ स्वास्थ्य पर भी असर डालना शुरू कर दिया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इस समय दिन और रात के तापमान में 8 से 12 डिग्री तक का अंतर देखा जा रहा है। सुबह संक्रमण के मामलों में वृद्धि हो रही है। स्थानीय अस्पतालों और में मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। मौसम में बदलाव का असर खेती-किसानी पर भी पड़ रहा है। दिन की और रात की ठंडक से फसलों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है फसलों की नियमित निगरानी कर रहे हैं और सिंचाई को संतुलित रखने की कोशिश कर रहे हैं।
![]()

