Friday, February 13, 2026

दिवंगत आत्मा की शांति के लिए कमला नेहरु महाविद्यालय में की गई प्रार्थना, प्रदान की गई मौन श्रद्धांजलि

Must Read

दिवंगत आत्मा की शांति के लिए कमला नेहरु महाविद्यालय में की गई प्रार्थना, प्रदान की गई मौन श्रद्धांजलि

कोरबा। कमला नेहरु महाविद्यालय में सोमवार को दोपहर 12 बजे श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। महाविद्यालय के वरिष्ठ सदस्य एवं भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा की माताजी श्रीमती विद्यादेवी मिश्रा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। प्राचार्य डॉ प्रशांत बोपापुरकर ने कहा कि मिश्रा परिवार के समक्ष आई दुख की इस घड़ी में महाविद्यालय परिवार हर क्षण में सहभागी है। दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए महाविद्यालय प्रांगण में दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किया गया। इस दौरान महाविद्यालय के समस्त सहायक प्राध्यापक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं ने उपस्थिति दर्ज कराई।

Loading

Latest News

कलेक्टर ने नवीन कश्यप के विरुद्ध की जिला बदर की कार्यवाही।

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा कुणाल दुदावत ने आदेश जारी कर छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा-3 एवं...

More Articles Like This