Monday, March 2, 2026

दिव्यांग संघ ने अधिकारों को लेकर की आवाज बुलंद, रैली निकालकर का सौंपा दस सूत्रीय मांग पत्र

Must Read

दिव्यांग संघ ने अधिकारों को लेकर की आवाज बुलंद, रैली निकालकर का सौंपा दस सूत्रीय मांग पत्र

कोरबा। दिव्यांगजनों ने सोमवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एक विशाल रैली निकाली। इस दौरान उन्होंने दस सूत्रीय मांगों का ज्ञापन डिप्टी सीएम को सौंपा, जिसमें उनकी समस्याओं के त्वरित निराकरण की मांग की गई। शिकायत लेकर पहुंचे लोगों ने बताया कि राज्य सरकार को संघ की ओर से 6 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया है। दिव्यांगजनों का कहना है कि वे लंबे समय से अपनी मूलभूत सुविधाओं और अधिकारों से वंचित हैं, जिसके कारण उन्हें भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।अपनी मांगों को लेकर दिव्यांगजनों ने सोमवार को भीषण गर्मी और तपती धूप की परवाह न करते हुए, हाथों के बल चलकर और व्हीलचेयर पर रैली निकाली। यह मार्मिक दृश्य कोरबा में देखने को मिला, जहां दिव्यांग संघों ने अपने अधिकारों के लिए आवाज बुलंद की। उनकी प्रमुख मांगों में फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्रों के सहारे सरकारी नौकरी कर रहे लोगों की उच्च स्तरीय जांच और उन पर कड़ी कार्रवाई की मांग शामिल है।

Loading

Latest News

छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री एवं कोरबा के लोकप्रिय जननेता जयसिंह अग्रवाल के जन्मदिवस के अवसर पर स्वर्ण सिटी स्थित उनके निवास पर भव्य...

कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री एवं कोरबा के लोकप्रिय जननेता जयसिंह अग्रवाल के जन्मदिवस के अवसर पर स्वर्ण...

More Articles Like This