Thursday, February 26, 2026

दीपका खदान का निरीक्षण 29 को

Must Read

दीपका खदान का निरीक्षण 29 को

कोरबा। खदानों से शत प्रतिशत कोयला उत्पादन के साथ सुरक्षा के व्यापक इंतजाम को लेकर सुरक्षा पखवाड़ा का आयोजन किया गया है। जिसमें विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से कर्मियों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में एसईसीएल दीपका एरिया में खान सुरक्षा पखवाड़ा में रोजाना विभागीय व ठेका कर्मियों के साथ सुरक्षा वार्ता आयोजित की जा रही है। जिसमें कामगार निरीक्षक के अलावा खान सुरक्षा समिति व क्षेत्रीय सुरक्षा समिति के सदस्य भी शामिल हो रहे हैं। 29 नवंबर शाम 4 बजे निरीक्षण दल प्रगति हाऊस दीपका पहुंचेगी। खान सुरक्षा पखवाड़ा के तहत आयोजित कार्यक्रम का निरीक्षण करेंगे।

Loading

Latest News

अदाणी फाउंडेशन की सीएसआर से पहल, उरगा में कोरबा पावर द्वारा 500 मीटर सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन

कोरबा। जिले के ग्राम पंचायत उरगा में बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में अदाणी फाउंडेशन ने एक...

More Articles Like This