Friday, February 27, 2026

दीपावली पर जुआ खेलते 6 जुआरी पकड़ाए

Must Read

दीपावली पर जुआ खेलते 6 जुआरी पकड़ाए

कोरबा। दिवाली का त्यौहार क़रीब आते ही परपंरा के नाम पर जुआ खेलने वाले लोग सक्रिय हो जाते है, जिसपर पर पुलिस की कार्यवाही की लगातार सामने आती है। छोटी दिवाली के दिन बालको क्षेत्र में भी जुआ का फड़ सजा था। जिसपर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आधा दर्जन जुआरी को पकड़ा है। जिनके पास से नगदी भी जप्त किया गया है। बुधवार को लालघाट के सामुदायिक भवन के पीछे कुछ लोगों द्वारा जुआ खेलने की सूचना मुखबिर तंत्र से मिली थी। जिस पर बालको थाना प्रभारी के निर्देश पर तत्काल कार्यवाही गई। फड़ से पुलिस ने छः जुआरियों को पकडा है। जुआरियों में जोशीक पटेल, राहुल दास महंत, नितिन केवट, संतोष कश्यप, रवि केरकेट्टा और जय केवट शामिल है। आरोपियों से पुलिस ने 5390 रुपए नगदी और 52 पत्ती ताश जप्त किया है।

Loading

Latest News

लंबित मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं ने भरी हुंकार, आईटीआई चौक में किया काम बंद हड़ताल

कोरबा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं ने आईटीआई चौक में धरना प्रदर्शन किया। लंबित मांगों को लेकर धरना दो दिवसीय धरना...

More Articles Like This