दुकान खुलने से पहले ही शराब दुकान में जड़ दिया ताला, घटना से उमरेली में बनी रही तनाव की स्थिति

Must Read

कोरबा। जिले के उरगा थाना अंतर्गत ग्राम उमरेली में देशी-विदेशी शराब दुकान को लेकर तनाव की स्थिति बन गई। सरपंच, पंच और ग्रामीणों ने दुकान खुलने से पहले ही उस पर ताला जड़ दिया। जब शराब दुकान के कर्मचारी निर्धारित समय पर पहुंचे, तो उन्हें मुख्य ताला बंद मिला, जिससे हड़कंप मच गया। ग्रामीणों का आरोप है कि शराब दुकान का संचालन पंचायत के नए भवन में किया जा रहा है, जबकि इसके लिए पंचायत का पुराना भवन दिया गया था, जो अब जर्जर हालत में है। पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने नए भवन में दुकान के संचालन पर आपत्ति जताई थी। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने कई बार शराब दुकान को नए पंचायत भवन से हटाने और पुराने भवन में स्थानांतरित करने या किसी अन्य स्थान पर ले जाने की मांग की थी। उनकी मांग पूरी न होने पर मजबूर होकर सरपंच, पंच और ग्रामीणों ने तालाबंदी का यह कदम उठाया। तालाबंदी की सूचना मिलते ही आबकारी विभाग की टीम उरगा थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस और आबकारी विभाग के कर्मचारियों की मौजूदगी में शराब दुकान का ताला तोड़ा गया। लगभग तीन घंटे की देरी के बाद दुकान का संचालन फिर से शुरू हो सका। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाइश दी और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली गई। फिलहाल स्थिति शांत है, लेकिन ग्रामीणों की मांग को लेकर आगे क्या निर्णय लिया जाएगा, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Loading

Latest News

बाला कॉन्सेप्ट के आधार पर बनाएं जाएंगे आंगनबाड़ी भवन, प्रधानमंत्री आवास निर्माण के कार्यों में लाएं प्रगति: सीईओ

कोरबा। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दिनेश कुमार नाग ने शनिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) सहित विभिन्न निर्माण...

More Articles Like This