Saturday, February 14, 2026

दुर्घटना का शिकार हुई बस, मची अफरा तफरी

Must Read

दुर्घटना का शिकार हुई बस, मची अफरा तफरी

कोरबा। पेंड्रा से कोरबा रही एक निजी बस जटगा के पास दुर्घटना का शिकार हो गई। बस में सवार यात्रियों के अनुसार बस का कमानी पट्टा टूट गया, जिससे वह अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे खेतों में चली गई और पलटने से बची। इस दौरान यात्रियों में चीख पुकार मच गई बस के अंदर बड़ी संख्या में महिलाएं और छोटे-छोटे बच्चे सवार थे। जिन्हें अन्य बस के माध्यम से कोरबा रवाना किया गया। गनीमत रही कि हादसे के इस दौरान किसी को कोई चोट नहीं आई। लगातार हो रही सडक़ दुर्घटनाओं पर भी विभागों की नजर नहीं पड़ रही है। बस में सवार यात्रियों ने कहा कि संबंधित बस काफी खस्ताहाल स्थिति में है, लेकिन आरटीओ विभाग के द्वारा ऐसी बसों को परिचालन की अनुमति कैसे दे दी जाती है यह तो विभाग के अधिकारी ही बता सकते हैं।

Loading

Latest News

चौथिया कार्यक्रम के दौरान जमकर मारपीट, डीजे पर डांस करते समय हुआ विवाद

कोरबा। जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगल भवन में चौथिया कार्यक्रम के दौरान जमकर मारपीट की घटना सामने...

More Articles Like This