Sunday, June 29, 2025

दुर्लभ प्रजाति के सांपों को संरक्षित करने कोरबा में बनेगा स्नेक पार्क -केदार

Must Read

दुर्लभ प्रजाति के सांपों को संरक्षित करने कोरबा में बनेगा स्नेक पार्क -केदार

कोरबा। लोकसभा चुनाव को लेकर कोरबा में बड़े नेताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरु हो गया है। शनिवार को प्रदेश के वन मंत्री केदार कश्यप कोरबा पहुंचे। कोरबा जैसे हाई प्रोफाईल सीट को जीतने के लिए भाजपा पूरा जोर लगा रही है। मंत्री केदार कश्यप कोरबा पहुंचते ही भाजपाईयों में उत्साह का संचार हो गया। सभी ने उन्हें फूल मालाओं से उन्हें लाद दिया। इस मौके पर कोरबा संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय भी मौके पर मौजूद रही। मीडिया से चर्चा के दौरान मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि प्रदेश की सभी 11 सीटें भाजपा जीतेगी। पिछली बार कोरबा और बस्तर की सीट भाजपा हार गई थी, लेकिन इस बार उन दो सीटों को भी जीत लिया जाएगा। देश और प्रदेश में जो माहौल है उससे भाजपा जीत के प्रति पूरी तरह आश्वस्त है। इसके बाद भी भाजपा का कार्यकर्ता अपने कर्तव्य के प्रति विमुख नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि कोरबा में किंग कोबरा की पर्याप्त मौजूदगी को देखते हुए वनमंत्री ने यहां स्नैक पार्क बनाने की योजना पर काम किया जाएगा। दुर्लभ प्रजाति के सांपों को संरक्षित करने यहां स्नेक पार्क बनाया जाएगा।

Loading

Latest News

सरपंच सचिव ने डकारी नाला निर्माण की राशि, होगी वसूली, जिल्गा नाला में 10 लाख की लागत से पुलिया निर्माण की मिली थी स्वीकृति,...

सरपंच सचिव ने डकारी नाला निर्माण की राशि, होगी वसूली, जिल्गा नाला में 10 लाख की लागत से पुलिया...

More Articles Like This