Sunday, March 1, 2026

दूसरे दिन भी बरपा हाथियों का कहर, ग्रामीण के मकान को किया क्षतिग्रस्त

Must Read

दूसरे दिन भी बरपा हाथियों का कहर, ग्रामीण के मकान को किया क्षतिग्रस्त

कोरबा। जिले के कोरबा व कटघोरा वन मंडल में हाथियों का आतंक बढ़ता जा रहा है। यहां के जंगलो में सौ के लगभग हाथी अलग अलग दलों में विचरण कर रहे है। जो बीच बीच में गावों में पहुंचकर भारी उत्पात मचाते है। बीती रात कटघोरा वन मंडल अंतर्गत केंदई रेंज के कोरबी सर्किल में मौजूद दो दंतैल हाथी खुरूपारा पहुंच गए और चुलेश्वर पिता रामचंद राजवाड़े नामक ग्रामीण के कच्चे घर को निशाना बनाते हुए क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे पहले दोनों दंतैल कल भी यहां पहुंचे थे। उसके दरवाजा व दीवार को ढहा दिया था। इतना ही नही धान को भी चट कर दिया था। दंतैल हाथियों द्वारा उत्पात मचाए जाने से ग्रामीण का परिवार बेघर हो गया है। सूचना दिए जाने पर वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी सुबह मौके पर पहुंचे और नुकसानी का आंकलन करने के साथ रिपोर्ट तैयार की।
बॉक्स
ग्रामीणों की धान की फसल को रौंदा
कोरबा वन मंडल के पसरखेत रेंज में सक्रिय 11 हाथियों के दल ने भी भारी उत्पात मचाया है। रेंज के विभिन्न गांवो में पहुंचकर 10 से अधिक ग्रामीणों की धान की फसल को रौंद दिया। हाथियों के उत्पात से ग्रामीण दहशत में कोरबा वन मंडल के कुदमुरा रेंज में 26 तथा कटघोरा वन मंडल के केंदई रेंज के कापानवापारा में 17, एतमा नगर के मडई सर्किल में 23 तथा जडगा रेंज में 8 हाथी मौजूद है। जिनके द्वारा भी लगातार फसल को रौंदा जा रहा है। हाथियों के बढ़ते उत्पात को देखते हुए ग्रामीणों ने प्रशासन तथा वन विभाग से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

Loading

Latest News

जिला सहकारी बैंक कोरबा के अधिकारियों का कमाल: गत वर्ष केसीसी लोन प्राप्त कर चुका चुके आदिवासी किसान को मंत्री के सामने डेमो चेक...

कोरबा। जिले में शनिवार को कृषक उन्नति योजना अंतर्गत आदान सहायता राशि वितरण समारोह व वृहद किसान सम्मेलन का...

More Articles Like This