देवपहरी में समाज कल्याण कार्यक्रम का आयोजन

Must Read

देवपहरी में समाज कल्याण कार्यक्रम का आयोजन

कोरबा। एनटीपीसी कोरबा की मैत्री महिला समिति द्वारा गौमुखी सेवा धाम, देवपहरी में एक समाज कल्याण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद छात्रों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी एवं आवश्यक सामग्री प्रदान करना था।कार्यक्रम की शुरुआत गौमुखी सेवा आश्रम, देवपहरी के प्राचार्य द्वारा मैत्री महिला समिति, एनटीपीसी हॉस्पिटल के डॉक्टरों एवं सीएसआर (कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) के अधिकारियों के स्वागत से हुई।तत्पश्चात, मैत्री महिला समिति की समाज कल्याण शाखा के माध्यम से एनटीपीसी हॉस्पिटल के डॉक्टरों द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर में आश्रम के सभी छात्र-छात्राओं को स्वास्थ्य से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की गईं। विशेषज्ञ डॉक्टरों ने विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली, संतुलित आहार और व्यक्तिगत स्व‘छता के महत्व के बारे में जागरूक किया। इसके बाद, सभी छात्र-छात्राओं को जूते, मोजे एवं अन्य स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सामग्रियाँ वितरित की गईं।कार्यक्रम मैत्री महिला समिति द्वारा सामाजिक उत्थान एवं कल्याण की दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम था।समिति द्वारा इस प्रकार के आयोजन न केवल जरूरतमंदों को सहायता प्रदान करते हैं बल्कि समाज में स्वास्थ्य एवं शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Loading

Latest News

दुकान का छज्जा तोड़कर चोरी

कोरबा। सीएसईबी पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर स्थित एक चाय दुकान में बीती रात हुई सेंधमारी...

More Articles Like This