Wednesday, July 2, 2025

देवरी में डूबे दूसरे युवक का शव 18 घंटे बाद बरामद

Must Read

देवरी में डूबे दूसरे युवक का शव 18 घंटे बाद बरामद

कोरबा। एसडीआरएफ की टीम को 18 घंटे के बाद दूसरे युवक की भी लाश मिल गई। कोरबा से दो परिवार पिकनिक मनाने देवरी पहुंचे थे। नहाते समय दो युवक हसदेव नदी में बह गए थे। एक युवक का शव मिल गया था। दूसरे युवक की तलाश की जा रही थी। पुलिस ने शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
ज्ञात हो कि कोरबा जिला के दीपका निवासी अश्वनी सिंह पिता लवकुश सिंह (24) व पड़ोसी सुमीत सिंह पिता जयचंद सिंग (18) शुक्रवार को पिकनिक मनाने के लिए बलौदा ब्लॉक के देवरी आए थे। स्नान करने के लिए नदी की ओर गए। इनमें अश्वनी सिंह व सुमीत दोनों गहरे पानी में बह गए। आसपास उपस्थित लोगों की मदद से अपने स्तर पर ढूंढने का प्रयास किया गया। इसी दौरान अश्वनी सिंह का शव मिला। लेकिन देर शाम तक सुमीत सिंह का कही कोई पता नहीं चला सका था। मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल एसडीआरएफ की टीम को सूचना दी। रात हो जाने की वजह से एसडीआरएफ रेक्स्यू अभियान बंद करना पड़ा। शनिवार की सुबह एसडीआरएफ की टीम रेक्स्यू करने हसदेव नदी में उतरे। वर्तमान में हसदेव नदी में पानी कम होने की वजह से आसानी से दो से तीन घंटे में दूसरा युवक सुमीत सिंह का भी शव मिल गया। शव को देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है। पुलिस ने अपने कब्जे में शव को लिया। इसके बाद पीएम के सीएचसी भेजा गया। पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
बॉक्स
चेतावनी के बाद भी करते हैं लापरवाही
देवरी चिचोली पिकनिक स्पॉट मौत का स्पॉट बन चुका है। यहां हर साल लोगों की मौत होती है। बीते वर्ष कोरबा के युवक की मौत हुई थी। इसके बाद पुलिस प्रशासन ने यहां पर कई सूचना पटल लगाए हैं जिसमें खतरे का निशान सहित कई सूचनात्मक जानकारी है। बावजूद चेतावनी को हल्के में लेकर उसी ओर चले जाते हैं।

Loading

Latest News

साफ सफाई और बिजली की समस्या है व्याप्त, पार्षद ने जनदर्शन में की शिकायत, वार्ड क्रमांक 21 में कुत्तों का बना है आतंक

साफ सफाई और बिजली की समस्या है व्याप्त, पार्षद ने जनदर्शन में की शिकायत, वार्ड क्रमांक 21 में कुत्तों...

More Articles Like This